धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 फरवरी। भखारा में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपा द्वारा शक्तिकेन्द्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पं.उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भाजपाईयों ने छत्तीसगढ़ में फिर से अपनी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
नगर पंचायत भखारा में आयोजित कार्यकर्तागण सम्मेलन में कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, धमतरी विधायक रंजना साहु ने कांग्रेस सरकार के 36 वादों के पोल खोलते हुए 8 महीने बाद कांग्रेस सरकार को भगाने का संकल्प दिलाया।
भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने रमण राज की उपलब्धि बताते हुए कांग्रेस सरकार पर अपने वायदे से मुकरने एवं घर घर शराब पहुंचाने का आरोप लगाया। गौकरण साहु ने पार्टीजनों से भ्रष्ट वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री आवास रोकने वाले कांग्रेसी नेताओं के बहिष्कार करने की जरूरत बताई।भाजपा मंडल संयोजक भीमदेव साहु ने कार्यकर्ताओं को श्री शिवाय नमस्तुभयम का मंत्र दिया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कुरूद विधानसभा के हितग्राहियों के पक्ष में मोर आवास मोर अधिकार के माँग करते हुए तहसील कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी भानु चन्द्राकर, रविकान्त चन्द्राकर, रामस्वरूप साहु, आनंद यदु, पुष्पलता रामगोपाल देवांगन, सिंधु बैस, गितेशेवरी साहु, दुलेश्वर साहु, हरख जैन, झम्मन साहु, सतीश जैन, दुलार सिन्हा, चोवाराम, भोला साहु, पुरूषोंत्तम, कन्हैया सिन्हा आदि उपस्थित थे।


