धमतरी
उत्कृष्ट कार्य के लिए आदर्श छात्रावास आश्रम संचालन में भोथापारा को प्रथम स्थान
10-Feb-2023 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 10 फरवरी। देवकी नाग अधीक्षिका आदिवासी कन्या छात्रावास भोथापारा, संकुल केंद्र भोथापारा, विकास खंड- नगरी (धमतरी) द्वारा वर्ष 2022-23 में आदर्श छात्रावास स्थापना के क्षेत्र में प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य कर धमतरी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवकी नाग के उत्कृष्ट कार्य के लिए संकुल प्राचार्य पीएल ध्रुव, व्याख्याता अर्चना साहू, कविता यादव, गंगाधर ध्रुव, रेवा राम ओझा,सोम राम साहू , के. एल. सेन, संकुल समन्वयक राजेन्द्र कुमार ध्रुव, पुष्पा ध्रुव, द्रोपति मालेकर, सोमन लाल ठाकुर, फनेश साहू, ओमेश्वरी नागवंशी, मनीष कुमार ठाकुर सहित संकुल के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाओं ने बधाई एवं उज्वल भविष्य के लिए शुभकानाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


