धमतरी
नगरी, 10 फरवरी। सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के तमाम पदाधिकारियों की उपस्थिति में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा ग्राम पंचायत सियारीनाला के अंतर्गत गुडरापारा, जामनाला, बीजापुर में क्षेत्र की माताएं, युवा साथियों एवं बुजुर्ग जन के साथ गांव की गलियों में आम जनों से हाथ से हाथ जोडक़र केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों बढ़ती महंगाई, रोजगारी के संबंध में आम जनता के समक्ष रखा। साथ ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि नारद ध्रुव, जोन अध्यक्ष सोहनलाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण चंद्राकर, जनपद सदस्य सुश्री पुष्पा ध्रुव, संतोषी साहू, शुरूज लाल कुंजाम, राजीव मितान युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, सियारीनाला की सरपंच सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सियारीनाला में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।
संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक बंधुओं द्वारा विधायक का स्वागत सम्मान किया गया।


