धमतरी

मुख्यमंत्री ट्रॉफी क्रिकेट का रोमांच चरम पर
10-Feb-2023 3:48 PM
मुख्यमंत्री ट्रॉफी क्रिकेट का रोमांच चरम पर

कुरुद, 10 फरवरी। कुरुद विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन 8-8 ओवर के चार मैच खेले गए। जिसमें अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर सिर्री, सीएसईबी कुरूद ने जीत दर्ज की। सीएसईबी कुरूद की टीम ने लगातार दो मैचों में दूसरी टीमों को परास्त कर आगे की राह पकड़ी।

गुरुवार शाम लाल बहादुर शास्त्री खेल मेला मैदान में कुरुद क्रिकेट अकादमी के संरक्षक नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिर्री की टीम ने मौरीकला को हराया। दुसरे मुकाबले में आईवायसी ने हसदा को एवं चौथे मैच में सीएसईबी कुरूद को मात दी। तीसरा मैच नया बाजार कुरुद को हराकर सीएसईबी कुरूद ने जीता। कांग्रेस नेता आशीष शर्मा, मनीष साहू, नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर , प्रकाश धीवर,कोमल साहू  हरिराम निषाद, गोकुल ध्रुव, अनूप यादव ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर उनका स्वागत किया। मैच का आंखों देखा हाल संजय ध्रुव,योगेश गुरुजी, सूर्या चन्द्राकर , मुकेश कश्यप, दिवाकर चन्द्राकर, उमेश साहू आदि ने सुनाया।
 


अन्य पोस्ट