धमतरी

मार्च के शुरुआत में 25 लाख लीटर क्षमता के 2 नई टैंक से होगी पानी सप्लाई
10-Feb-2023 2:20 PM
मार्च के शुरुआत में 25 लाख लीटर क्षमता के 2 नई टैंक से होगी पानी सप्लाई

7 टैंकरों की होगी मरम्मत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 धमतरी, 10 फरवरी।
गर्मी में पानी की किल्लत दूर करने नगर निगम धमतरी तैयारी में जुट गया है। बुधवार को देर-शाम महापौर और आयुक्त ने जल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मार्च के प्रथम सप्ताह में गोकुलपुर व सुभाष नगर के कांटा तालाब में बनकर तैयारी 25 लाख लीटर के 2 ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई करने निर्देश दिया। साथ ही वार्डों में पानी सप्लाई करने 2 टैंकर की खरीदारी और 7 जर्जर टैंकरों की मरम्मत 10 दिन के अंदर कराने अफसरों को चेताया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि शहर में पानी की किल्लत होने पर कार्रवाई होगी।

शहर की जनसंख्या करीब 1.20 लाख है। नगर निगम द्वारा साल 2013 में 36 करोड़ से 14.7 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया है। इससे शहर के 40 वार्डों की अभी 8 ओवरहेड टंकी जुड़े हैं, जहां से सुबह-शाम पानी सप्लाई हो रही। 40 वार्डों के घरेलू नल कनेक्शन में पानी का फ्लो बढ़ाने 20 साल पुराने पाइप लाइन से 40.50 लाख लीटर क्षमता की 3 ओवरहेड टैंक जुडेगा। गोकुलपुर वार्ड में 10.50 लाख लीटर, सुभाष नगर के कांटा तालाब किनारे 14.50 लाख लीटर क्षमता की नई टैंक बनकर तैयार है। दोनों पानी टैंक से मार्च के शुरूआत में पानी सप्लाई होगी, जबकि अधारी नवागांव में 13.50 लाख लीटर के पानी टैंक को जोडऩे 500 मीटर पाइन बिछाई जाएगी।

गर्मी में भरे जाएंगे शहर के 8 तालाब
जल स्तर को बढ़ाने शहर के 8 तालाबों को निगम भरेगा। यह गंगरेल के पानी से भरने की तैयारी है। इनमें मकई तालाब, त्यागी तालाब, गंगा तालाब, आमा तालाब, महिमा सागर तालाब व नाचन तालाब शामिल हैं। साल 2022 में खूब बारिश हुई, इस वजह से सभी तालाबों में पानी हैं।
जल अधीक्षक विजय मेहरा ने कहा कि गोकुलपुर व कांटा तालाब ओवरहेड टैंक का सर्वे हो गया। सप्लाई नल कनेक्शन से जोडऩे कुछ जरूरी संसाधन की आवश्यकता है, जिसकी खरीदी कर लगाया जाएगा। प्लानिंग है कि मार्च के शुरूआती सप्ताह में पानी सप्लाई हो जाए, ताकि नल कनेक्शन में पानी का फ्लो बढ़ेगा।

घंटे भर हुई समीक्षा बैठक
महापौर व आयुक्त ने जल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर घंटेभर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। अफसरों को सर्वे पूरा कर जरूरी सामान खरीदी करने कहा गया। बैठक में जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी, एमआईसी मेंबर कमलेश सोनकर, पार्षद दीपक सोनकर, सूरज गहेरवाल व जल अधीक्षक विजय मेहरा, इंजीनियर लोमस देवांगन, लिपिक नरेंद

 


अन्य पोस्ट