धमतरी

पशु चिकित्सालय में कर्मियों की कमी
09-Feb-2023 7:00 PM
पशु चिकित्सालय में कर्मियों की कमी

मगरलोड, 9 फरवरी। पशु चिकित्सालय में कर्मियों की कमी से पशुपालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय के पशु चिकित्सालय पर नगर के साथ-साथ कई अन्य दूरदराज के गांव निर्भर हैं। पशु चिकित्सालय के इतने बड़े कार्यक्षेत्र को सिर्फ 3 कर्म ही संभाल रहे हैं, जिसमें डॉ. लेख राम कंवर पशु चिकित्सा सहायक सल्यज्ञ, डॉ. कविता खोसला पशु चिकित्सा सहायक सल्यज्ञ, सरिता टंडन पशु परिचारक संभाल रहे हैं, जिससे नगर व आसपास के कई गांवों के पशु इलाज से समय अभाव में वंचित होते जा रहे हैं, जिससे किसानों को पशुधन में हानि हो रही है। इस विषय में नगर कृषि समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू और साहू समाज मगरलोड के वरिष्ठ समाजसेवी बाला राम जी साहू ने बताया कि पशु चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ तो अपना बहुमूल्य समय अपने कार्य के प्रति दे रहे हैं, परंतु उनकी भी एक अपनी सीमा है और उनके अत्यधिक प्रयासों के बावजूद भी तहसील मुख्यालय में पशुधन का समुचित इलाज और देखरेख नहीं हो पा रहा है, इसलिए तहसील मुख्यालय मगरलोड के नगर व ग्रामवासियों ने तत्काल इस पर सरकार को त्वरित कार्रवाई के लिए निवेदन किया है।


अन्य पोस्ट