धमतरी

हड़ताली शिक्षिकाओं ने मेंहदी लगा कर खींंचा सरकार का ध्यान
09-Feb-2023 2:55 PM
हड़ताली शिक्षिकाओं ने मेंहदी लगा कर खींंचा सरकार का ध्यान

कुरुद, 9 फरवरी। अपनी वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर विगत दिनों से हड़ताल पर बैठे छ्त्तीसगढ़ सहायक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन की महिला सदस्यों ने हाथों में मेहंदी लगा कर सरकार से फरियाद लगाई है।  कुरूद इंडोर स्टेडियम के आगे तंबू तानकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे सहायक शिक्षको की हेमलाल साहू, शिप्रा कन्नौजे, डीमेश्वरी साहू, रामेश्वरी बंजारे,गोपेश्वरी, देवबती ध्रुव, भूमिका साहू, आदि महिला सदस्यों ने गुरुवार को अपने हाथों में मेहंदी से सरकार के लिए संदेश लिख वेतन विसंगति दूर करने की मांग दोहराई है।लूकेश साहू, हुलेश चंद्राकर, आशीष साहू,  पीतांबर कंवर, ललित साहू, राजू भार्गव आदि पुरुष सदस्यों ने भी गीत गज़़ल, भजन, कीर्तन और उद्बोधन के माध्यम से सरकार पर हमला बोल अपनी मांगे गिनाते रहे ।

 


अन्य पोस्ट