धमतरी
रत्नाबांधा रोड से पुलिस ने हटाये अतिक्रमण, व्यापारियों से बहस
04-Feb-2023 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 फरवरी। रत्नाबांधा रोड पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सडक़ किनारे दोनों ओर व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण करने से चौड़ाई घट रही। इस वजह से 24 घंटे सडक़ दुर्घटना की आशंका रहती है। कई दुर्घटनाएं भी हुई। शुक्रवार को देर-शाम ट्रैफिक, नगर निगम और राजस्व की टीम ने अतिक्रमण हटाये।
इस दौरान कई व्यापारियों से बहस हुई।
कई जगह से सडक़ में रखे प्रचार-प्रसार बोर्ड जब्त किया गया। कुछ व्यापारियों को चेतावनी मिली कि दोबारा सडक़ तक सामान फैलाकर व्यापार करने पर जुर्माना के साथ कानूनी कार्रवाई होगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान ट्रैफिक प्रभारी केदेव राजू, पटवारी धमतरी प्रवीण टिकरिहा सहित नगर निगम के अन्य अफसर मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


