धमतरी
जिले के 98 केन्द्रों में 4.53 लाख टन से अधिक धान खरीदी
02-Feb-2023 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पहली बार खरीदी खत्म होते ही 95.86 फीसदी उठाव
धमतरी, 2 फरवरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में गत एक नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई है। खाद्य अधिकारी बीके कोर्राम के मुताबिक 31 जनवरी तक जिले में 74 समितियों के 98 उपार्जन केन्द्रों के जरिए कुल 4 लाख 53 हजार 29 मीट्रिक टन धान (97.74त्न) की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। उन्होंने बताया कि कुल पंजीकृत 1 लाख 21 हजार 234 किसानों में से एक लाख 17 हजार 843 किसानों द्वारा धान बेचा गया है।
मिलर्स द्वारा समितियों से 4 लाख 34 हजार 296 मीट्रिक टन, यानी 95.86त्न धान का उठाव कर लिया गया है। 18 हजार 732 मीट्रिक टन धान शेष है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


