धमतरी
भाजपाइयों ने किया राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण
31-Jan-2023 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 31 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को आरएसएस संघ व भाजपा के सदस्यों ने गांधी बाल उद्यान में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल नगरी अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, महामंत्री रामगोपाल साहू, भाजपा नेत्री प्रतिमा देवांगन, आर एस एस के प्रमुख मोतीलाल दिवाकर, रूद्र प्रताप साहू, आचार्य रामेश्वर नेताम उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


