धमतरी

पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होके काम करे-विकल
22-Jan-2023 5:59 PM
पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होके काम करे-विकल

भाजपा मंडल कुकरेल की बैठक सम्पन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 22 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल की अति आवश्यक बैठक ग्राम कुकरेल के साहू भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 बैठक में विकल गुप्ता ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर में मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आव्हान किया एवं पार्टी की रीति नीति से अवगत होने तथा देश को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करने का सलाह दिया।

वहीं जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने पार्टी संगठन की रूपरेखा की जानकारी दिया गया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बुथ स्तर तक पहुंचने के लिए प्रभारियों कि नियुक्ति शक्ति केन्द्र कुकरेल,  चन्द्रकला साहू, सियादेही अनीता ध्रुव, बाजार कुर्रीडीह टेमन गुरूपंच, सलोनी अजय ध्रुव, शैलेन्द्र साहू, भोथापारा ईश्वरी नेताम, हेमलाल ध्रुव, कैरेहा महेश नेताम, गेदरा टेलेश्वर ठाकुर, दुगली श्यामा चंद मंड़ावी, गट्टासिल्ली संजय शांडिल्य, सियारीनाला वामन साहू, केरेगांव नारायण साहू किया गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री वामन साहू, अखिलेश प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम साहू, चन्द्रकला साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम, रीतु साहू महिला मोर्चा महामंत्री, अजय ध्रुवमहामंत्री युवा मोर्चा, राजा राम मंड़ावी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, हेमलाल ध्रुव अध्यक्ष एस.टी. मोर्चा, अजय यादव, संजय शांडिल्य, नारायण साहू, टेमन गुरूपंच, कामिनी साहू, नेमीन बाई साहू, त्रिवेणी विश्वकर्मा, डायमण्ड ध्रुव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट