धमतरी

गोबर खरीदी पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-आयुक्त
20-Jan-2023 3:46 PM
गोबर खरीदी पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त-आयुक्त

सफाई व्यवस्था सुधारने अल्टीमेटम, शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 जनवरी।
नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार को निगम क्षेत्र के विकास काम, सफाई, गौठान व दानीटोला स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। उनके साथ निगम के अफसर मौजूद थे। उन्होंने कामों को देखा। अधिकारियों को चेताया कि गोबर खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सफाई व्यवस्था सुधारने अल्टीमेटम दिया है। शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी भी मिली।

नोडल अधिकारी से दानीटोला के गौठान में वर्मी टंकी निर्माण की जानकारी ली। वर्मी खाद बनाने में तेजी लाते व हर दिन गोबर खरीदने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गोबर खरीदी के कार्य में गति लाए। इसमें किसी तरह की कोताही न करें। उन्होंने दावा किया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड का कचरा 40त्न साफ हो गया। पौधे लगाकर हरियाली करने की प्लानिंग करने अधिकारियों को निर्देश दिया।

वार्ड सुपरवाइजर को मिली चेतावनी
आयुक्त ने अधिकारियों के साथ सफाई का निरीक्षण किया। वार्डों के सफाई कार्यों का जायजा लिया। वार्ड सुपरवाइजर को चेतावनी दिया कि सफाई के बाद कचरे का तुरंत उठाए। डोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य में फोकस करते निर्देश दिया। निरीक्षण में ईई विजय खोलगो, सहायक अभियंता विजय मेहरा, राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी, सहायक अभियंता कामता नागेंद्र, कमलेश ठाकुर, लोमेश देवांगन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट