धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 जनवरी। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव द्वारा अपने विधायक निधि से हरदीभाठा पंचायत को 10 लाख रुपये की घोषणा शहीद वीरनारायण सिंह के मूर्ति स्थापित करने किया गया था जिसका अनावरण 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा मुख्यआतिथ्य में किया गया।
उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक सच्चे देशभक्त व गरीबों के मसीहा थे 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय उन्होंने जेल से भागकर अंग्रेजों से लोहा लिया था जिसमें वे गिरफ्तार कर लिए गए थे। 10 दिसंबर1857 को उन्हें रायपुर के जय स्तंभ चौक पर फांसी दे दी गई। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक क्रिकेट स्टेडियम का नाम शहीद वीरनारायण सिंह अंतरास्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रखा है।
श्रीमती भेडिय़ा ने आदिवासी समाज को भव्य मूर्ति स्थापित होने की बधाई दिये तथा इसके सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा किये।
उक्त कार्यक्रम में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, महापौर धमतरी विजय देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, वीरेश ठाकुर, रामप्रसाद नेताम,डॉ. हेमवती ठाकुर, डॉ. आनंद ठाकुर, एल एल ध्रुव, मुनेन्द्र ध्रुव, के आर बोरघरिया, उमेश देव,राजू सोम, हृदय नाग, रुद्रप्रताप नाग,राजेन्द्र सोनी, भूषण साहू,अख्तर खान,माखन भरेवा,ईश्वर पटेल,जियाउद्दीन रिजवी, टिकेश्वर ध्रुव,डोमार ध्रुव, जितेंद्र ध्रुव,सविता सोन, शकुंतला ठाकुर, केशर ध्रुव, उत्तम नेताम,अय्यूब खान,नंदनी कंचन, अनुसुइया साहू, तामेश्वरी नेताम एवं सामाजिक जन उपस्थित थे।


