धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 जनवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री शक्तिपीठ नगरी में प्रथम बार 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति के माध्यम से संस्कारों को पुन: जागृत कर घर-घर पहुंचाना है इस आयोजन में पुंसवन,अन्नप्राशन, नामकरण, मुंडन विद्यारम्भ गुरु दीक्षा यज्ञोपविता आदि संस्कार निशुल्क कराई जाएगी गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वधान एवं मार्गदर्शन में होने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में भागीदारी सुनिश्चित करने का निवेदन किया गया।
कार्यक्रम आयोजन स्थल श्रृंगी ऋषि हाई स्कूल मैदान प्रथम दिवस शुक्रवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा सद्गुरु ज्ञान गंगा, सद्ग्रंथ शोभायात्रा संध्या 6 बजे आधशक्ति गायत्री युग शक्ति गायत्री पर उद्बोधन द्वितीय दिवस 21 जनवरी प्रात: 6 बजे ध्यान साधना एवं योग 8 बजे यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ 12 बजे भोजन प्रसाद दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता गोष्टी संध्या 6 बजे नारी जागो शाम को पहचानों पर उद्बोधन।
तृतीय दिवस 22 जनवरी ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग 8 बजे संस्कार परंपरा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार 12 बजे भोजन प्रसाद संध्या 6 बजे आओ गढ़े संस्कार वान पीढ़ी कन्या किशोर कौशल पर उद्बोधन एवं दीप महायज्ञ।
चतुर्थ दिवस 23 जनवरी प्रात: 6 बजे ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग 8 बजे युगतीर्थ शांतिकुंज गायत्री महायज्ञ विभिन्न संस्कार 12 बजे भोजन प्रसाद संध्या 6 बजे पूर्णाहुति एवं वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी पर न्यूनतम संकल्प साधना ज्ञानघाट ,अंशदान प्रशिक्षित समयदानी युग साहित्य प्रचार व संकल्प।
रविवार को विशेष मार्गदर्शन डॉक्टर चिन्मय पांड्या एमबीबीएस पीजी डिप्लोमा एम आर सीपी लंदन प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार उपस्थित रहेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में गायत्री परिवार द्वारा आप सभी महानुभाव की उपस्थित का निवेदन किया गया है।


