धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 जनवरी। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सर्वधर्म तीर्थ स्थल मां महामाई फरसियाँ 16 पाली समिति द्वारा दिनांक 5 फरवरी को माघी पूर्णिमा मेला के शुभ अवसर पर मेला स्थल को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु मां महामाई समिति के बैठक रखी गई।
बैठक में महिला एवं पुरुषों की पुण्य स्नान हेतु अलग-अलग घाटो3 की व्यवस्था करना, वाहन की पार्किंग व्यवस्था करना,विभिन्न दुकानों,ठेलो एवं होटलों को अलग-अलग लाइनों में व्यवस्थित लगवाना, विभिन्न ग्रामों से आये हुए देवी-देवताओं एवं उनके साथ आए समस्त भक्तों, अतिथियों को विश्राम हेतु स्थान चयन करने एवं श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इस बाबत शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समिति का निर्माण कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
गजानंद सोन ने बताया कि महानदी के तट पर बसा ग्राम फरसियाँ में पाप मोचनी, पुण्य दायिनी, माँ महामाई मंदिर, स्थल में दूर-दूर से हजारों दर्शनार्थी, भक्तजन कुंड में पुण्य स्नान कर दर्शन करके अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
बैठक में जवाहर लाल ध्रुव अध्यक्ष,गजानंद कश्यप व सोमनाथ सोम, उपाध्यक्ष,नीरज सोन महासचिव, राधेश्याम ध्रुव सचिव, हरचंद साहू कोषाध्यक्ष, शिवदयाल साहू उपसरपंच,चंन्द्रिका साहू, भीमसेन गजेन्द्र, दीनदयाल, रामगुलाल, युवा वर्ग से ताराचंद साहू, महेन्द्र साहू, दिपांशु दीवान, खगेश बकडिय़ा, संन्तोष एवं 16 पाली के विभिन्न ग्रामों से आए महामाई समिति के सदस्य उपस्थित हुए।


