धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 जनवरी। अमेठी और आश्रित गांव कानीडबरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पानी टंकी पाइप लाइन विस्तार एवं घरेलू नल कनेक्शन के कार्य का भूमि पूजन एवं यादव भवन एवं आदिवासी समाज भवन में जिला पंचायत मद से निर्मित शौचालय निर्माण कार्यों का लोकार्पण जिपं सदस्य कविता योगेश बाबर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से होने वाले योजना जल जीवन मिशन अंतर्गत अमेठी में 45.94 लाख एवं कानीडबरी में 64.50 लाख की लागत से गांव के प्रत्येक घर तक टेप कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय किया जाएगा। जिससे आने वाले समय में ग्रामीणों को पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता होगी।
अध्यक्षता जनपद सदस्य मनीषा साहू ने की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबर ने ग्रामवासियों को निर्माण कार्यों की बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम में भूमि पूजन एवं लोकार्पण होना यह दर्शाता है कि वह ग्राम विकास की दिशा में अग्रसर हो रहा है। मितानिनों को साड़ी व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सरपंच केकती अग्रवाल, मानिक राम साहू, शिव प्रसाद यादव, ढालू राम यादव, बलीराम कामड़े, वीरेंद्र ध्रुव, महेश ध्रुव, मन्नू यादव, राजेंद्र मंडावी, हबीब कुरैशी, नरेंद्र साहू, मोहित ध्रुव, डिगेश ध्रुव, अनीता ध्रुव, सुशीला बाई, हमेश्वरी यादव, सरस्वती यादव, भानु यादव उपस्थित थे।


