धमतरी
सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञान देव महाराज कल आएंगे धमतरी
18-Jan-2023 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 18 जनवरी। अखिल भारतीय विहंगम योग संस्थान के अध्यक्ष, स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक एवं सद्गुरु उत्तराधिकारी संत प्रवर विज्ञान देव महाराज 19 जनवरी की सुबह 10 बजे धमतरी आएंगे। वे सत्संग केंद्र पंचमुखी हनुमान नगर रत्नाबांधा धमतरी पहुंचेंगे।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम ‘अ’ अंकित श्वेत ध्वजारोहण, स्वर्वेद पाठ, आध्यात्मिक भजन, सत्संग, विहंगम योग क्रियात्मक ज्ञान की दीक्षा, सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव महाराज का स्वागत एवं दर्शन के बाद प्रसादी वितरण होगा। कार्यक्रम में भोजन भंडारा का आयोजन होगा। यह जानकारी जिला संयोजक बेदराम साहू ने दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


