धमतरी

5 फरवरी से पांच दिवसीय मेला महोत्सव को लेकर बैठक
17-Jan-2023 9:58 PM
5 फरवरी से पांच दिवसीय मेला महोत्सव को लेकर बैठक

कर्णेश्वर धाम में हो रहे विभिन्न विकास कार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी,17 जनवरी। ऐतिहासिक कर्णेश्वर मंदिर में विभिन्न निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित कर्णेश्वर महादेव मंदिर को सजाने संवारने में मंदिर ट्रस्ट लगा हुआ है। अभी मंदिर परिसर का चौड़ीकरण, रंगमंच व भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण हो रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि शासन की योजनाओं के साथ जनभागीदारी बढ़ी है। परिसर के भीतर, रंगमंच व मंदिर प्रांगण के सामने विशाल डोम दान दाताओं के सहयोग से निर्माणाधीन है पेयजल की व्यवस्था सुधारने हेतु प्रयास जारी है।

सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के प्रयासों से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्णेश्वर धाम में सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रुपए देने की घोषणा की है। ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला महोत्सव 5 फरवरी से 9 फरवरी तक होगा। जिसकी अंतिम तैयारी बैठक रविवार को मंदिर प्रागण में हुई। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मीना बाजार, बाजार नीलामी, मेला महोत्सव को सफल बनाने बनी समितियो द्वारा संपादित किए   जा रहे कार्य की समीक्षा कर कार्यो में तेजी लाने पर चर्चा हुई।

इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव रामभरोसा साहू, नागेन्द्र शुक्ला, कलम सिंह पवार, पवन भट्ट, नोहर साहू, गगन नाहटा, भरत निर्मलकर, मोहन पुजारी, प्रकाश बैस, अमृत नाग, कमल डागा, प्रेमलता नागवंशी, महेंद्र कौशल, पेमन स्वर्णबेर, बबलू गुप्ता, बंटी जैन,रामगोपाल साहू, ललित निर्मलकर, रवि भट्ट, हनी कश्यप, राजू सोम, प्रताप सुरेशा, दीपक यदु, आनंद अवस्थी, पंकज धु्रव, उत्तम साहू, दुर्गेश साहू, कुलदीप साहू, कौशल साहू, प्रेमजीत छाबड़ा, होरी लाल पटेल, नरसिंह मरकाम, अनिरुद्ध साहू, खम्मन आडिल, भानु साहू आदि की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट