धमतरी
प्रदेश सरकार पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप, भाजपाइयों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
17-Jan-2023 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 17 जनवरी। प्रदेश सरकार पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर सोमवार को भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। शहर के गांधी मैदान में घंटेभर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष शशि पवार, कविन्द्र जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर संभाग सहित छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। आदिवासी समाज पर पुलिस की एकतरफा बर्बरतापूर्वक कार्रवाई से प्रदेश में आदिवासी समाज आहत है। प्रदर्शन में महेंद्र पंडित, अर्चना चौबे, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र रोहरा, श्यामा साहू, विजय साहू, देशांत जैन, अरविंदर मुंडी, चेतन हिंदुजा, बिथिका विश्वास, कमल डागा, नागेंद्र शुक्ला सहित भाजपाई बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


