धमतरी
भखारा में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
08-Jan-2023 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 जनवरी। नगर पंचायत भखारा भठेली में दो दिवसीय युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन ने किया।
भखारा के अटल बिहारी वाजपेई खेल स्टेडियम में बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित युगल बैडमिंटन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ट्रायल मैच खेल कर किया गया, जिसमें पहला मुकाबला हरख जैन एवं झम्मन साहू के मध्य खेला गया। राम गोपाल देवांगन ने बताया कि यहां सर्व सुविधायुक्त नव निर्मित बैडमिंटन कोर्ट में होने वाले खेल को लेकर अपूर्व उत्साह है। जिला एवं बाहर के खिलाड़ी भी यहां आकर स्पर्धा में हिस्सा ले रहे। क्लब पदाधिकारी एवं नगर के खेल प्रेमी नागरिक आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


