धमतरी

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुराया, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर
08-Jan-2023 2:44 PM
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुराया, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 जनवरी
।  उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी व शीत लहर का असर जिले में भी पड़ रहा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा से जिले के तापमान में गिरावट आई है। शनिवार -रविवार रात सीजन में सबसे अधिक ठंडी रही। अलसुबह व मध्य रात्रि का तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्रामीण इलाकों में शहर के मुकाबले पारा एक डिग्री और कम रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ी है। आने वाले दिनों कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 2 दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग ठंड से बचने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। ठंड को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

  • ठंड से बचने करें यह उपाय
  • शीतलहर चलने पर घर के भीतर ही रहें।
  • पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनें।
  • बुजुर्ग व्यक्तियों और आसपास अकेले जीवन यापन कर रहे पड़ोसियों का ध्यान रखें।
  • जहां संभव हो, वहां एक कमरे में हीटर यंत्र चालू कर रखें।
  • शरीर को गर्म रखने थोड़े-थोड़े अंतराल में गर्म पेय पदार्थ का सेवन करते रहें।
  • शरीर ठंडा पडऩे, अनियंत्रित कंपकंपी, याददाश्त में कमी, जुबान लडख़ड़ाना, सुस्ती एवं एकदम थकान महसूस होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर चिकित्सकों से सलाह लें।
  • ठंडा पेय पदार्थों से बचें।
     

अन्य पोस्ट