धमतरी
विधायक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
07-Jan-2023 7:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 7 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट मुलाकात करने 9 जनवरी को बेलरगांव आ रहें है। जिसे लेकर जिला एवं स्थानीय प्रशासन व्यापक तैयारी में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव ने बेलरगांव पहुंच कर कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, असकरण पटेल, सुरेश प्रजापति, राजेन्द्र ठाकुर,माखन भरेवा, पवार, नारद साहू, सोहेल मंसूरी, प्रेमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर चंद्रकात कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गीता रायस्त, तहसीलदार केतन भोयर, नायब तहसीलदार गजेन्द्र सहित समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


