धमतरी

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा, गतका दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
04-Jan-2023 3:04 PM
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा,  गतका दल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 जनवरी
। सिख समाज की ओर से श्री गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से ही गुरूद्वारा मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। देर शाम को श्रीगुरूद्वारा से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। इसमें गतका पार्टी के लोग अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

सिख समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंघ खालसा ने बताया कि सिखों के 10वें गुरू व खालसा पंथ के संस्थापक गुरूगोविंद सिंह की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 29 दिसंबर से सिख समाज की ओर से अलसुबह 4.30 बजे से प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली गई। 1 और 2 जनवरी को बच्चों का प्रोग्राम हुआ है। इसके बाद 3 जनवरी को श्री गुरु तेगबहादुर मार्ग पुराना बस स्टैंड स्थित गुरूद्वारा और आकर्षक नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। एक वाहन को रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। 

इसमें श्रीगुरू ग्रंथ साहिब को रख गया था। रथ के आगे-आगे पंज प्यारे चल रहे थे। यह नगर कीर्तन यात्रा शहर के गोल बाजार, सदर बाजार, कचहरी चौक, शिव चौक होते हुए वापस श्रीगुरूद्वारा पहुंची। यहां नगर कीर्तन यात्रा का समापन हुआ।
5 जनवरी को पर्व का होगा समापन प्रकाश पुरब पर्व के तहत 4 जनवरी को सुबह 7 बजे से सुशील सिंह और हजुरी रागी जत्था की ओर से श्रीगुरूदारा में शबद कीर्तन किया जाएगा। 9.15 बजे से 9.30 बजे दीवान की समाप्ती होगी। देर शाम 7 बजे श्रीरहिरास साहिब, आरती और शबद कीर्तन होगा। 9.15 बजे दीवान की समाप्ति होगी। 5 जनवरी को श्रीअखंड पाठ साहिब की पूर्णता होगी। रात 12 आरती के बाद दीवान की समाप्ति होगी। 


अन्य पोस्ट