धमतरी
सामाजिक सेवाधारियों का सम्मान है हमारा सौभाग्य-पं. राजेश शर्मा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 जनवरी। शहर के सार्वजनिक धरातल पर सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को संपन्न करने का समय समय पर माध्यम बनने वाले धर्म प्रेमी समाजसेवी पं. राजेश शर्मा द्वारा सार्वजनिक धरातल पर काम करने वाले सेवाधारियों का सम्मान राधा कृष्ण परिषर महालक्ष्मी ग्रीन में कार्यक्रम आयोजित कर किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग , सहकारिता, धार्मिक क्षेत्र पत्रकारिता सहित बाल संरक्षण से संबंधित कार्य करके समाज में अपने उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज कराने वाले समस्त सेवाभावी लोगों का सम्मान किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया, जिसके तहत पूरे परिसर को धर्ममय माहौल का निर्माण करने के लिए भगवान कृष्ण का दरबार तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की उपस्थिति भी विराट स्वरूप में रहेगी। साथ ही ग्रामीण सभ्यता और संस्कृति की छटा भी विभिन्न माध्यमों से भी बिखेरने के लिए विभिन्न स्टाल लगाए गए। धार्मिक भजन भी प्रदेश के नामचीन भजन गायकों के द्वारा प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक पं. राजेश गोपाल शर्मा ने बताया कि धमतरी विकासखंड के सभी समाजसेवियों का एक मंच पर लाकर एक साथ सम्मान करने का अवसर प्राप्त होना हम सभी के लिए सौभाग्यशाली क्षण रहेगा जिसके लिए हम स्वयं सम्मानित महसूस करेंगे वही कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र शर्मा ने सभी संबंधित जनों से उपस्थिति की अपील की है। साथ ही कहा है कि सेवा के धरातल पर समय-समय पर जो कार्य हुए हैं, उसमें एक सुनहरा अध्याय सामाजिक सेवा सम्मान समारोह 2023 के रूप में शहर के समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा जोड़ा जा रहा है जो निश्चित सेवाभावी कार्य करने वालों को एक नई ऊर्जा प्रदान कर कोविड-19 जैसे संक्रमण कारी वितरित दौर में भी कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगी।


