धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 3 जनवरी। कांग्रेस भवन कुरुद में शोक सभा का आयोजन कर पीएम मोदी की माता स्व.हीराबेन, खरेंगा के वीर सपूत शहीद मनीष नेताम, नगर पंचायत कुरुद पूर्व उपाध्यक्ष स्व.हादी खान के निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि हीरा बेन अपनी ममता,करुणा व स्नेह के लिए जानी गर्इं। शहीद मनीष नेताम ने देश सेवा में जान निछावर कर अपना नाम अमर कर लिया। इसी तरह हादी खान जीवन भर नगर में समरसता व मिलनसार भाव को मजबूत बनाने का काम करते रहे। कांग्रेस परिवार इन तीनों के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करता है।
इस दौरान प्रहलाद चन्द्राकर, रमेशर साहू, आशीष शर्मा, मनीष साहू, देवव्रत साहू, उत्तम साहू, उमाशंकर साहू, ढालूराम साहू, मुकेश कश्यप, भारतभूषण साहू, जितेंद्र, सेवाराम, ऐश्वर्य साहू, शिवांश, लक्ष्मीनारायण, पंचू साहू, रामजी जांगड़े, गोलू ढीमर, सफदर खान, दुखहरन नगारची, पुरुषोत्तम देवांगन आदि उपस्थित थे।


