धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 2 जनवरी। सामाजिक धरातल पर काम करने वाले शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सेवाभावी लोगों का सम्मान शहर के समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी पं. राजेश गोपाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम राधा कृष्ण भवन में 4 जनवरी को होगा। जिसका आमंत्रण पत्र लेकर आमंत्रित जनों के पास अपनी टीम के साथ जा रहे हैं।
एक अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह हम सब को सार्वजनिक जीवन में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी, जिसके लिए समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान देकर सेवा को मूर्त रूप देने वाले नाम किन व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें सम्मान का स्वरूप पूरी तरीके से आध्यात्मिक एवं धार्मिक होगा, जहां हमारे धर्म शास्त्र भेंट की जाएगी। हमारी परंपरा और संस्कृति को सहेज कर रखने वाली पुरातन कालीन पद्धति का अद्भुत समागम रायचुली, झूला सहित अन्य चीजें देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम की व्यवस्था संबंधी देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक धरातल पर यह अपने तरह से एक गर्व की अनुभूति कराने वाला कार्यक्रम होगा, जहां एक-दूसरे को सेवाभावी कार्यों के लिए जोडक़र शहर के सार्वभौमिक कार्यों में अपनी उपस्थिति देते हुए उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए भविष्य में जुड़ेंगे।


