धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 दिसंबर। कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न राज्यों से होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची, जिसमें सम्मिलित होने धमतरी जिले से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन व दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में सुबह 6 बजे यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें राजा देवांगन व उनके साथी सुबह से ही लगातार पदयात्रा करते रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन से राजा देवांगन ने मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे एनएसयूआई के गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही धमतरी में आने का न्योता भी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात धमतरी आने की बात कही।
राजा देवांगन ने बताया कि यात्रा की लोकप्रियता इतनी है कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में भारत जोडऩे यात्री सम्मिलित होते है। चाहे ठंड हो, बारिश हो, आंधी आए या तूफान। पूरे देश की जनता का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान धमतरी से पारसमणि साहू, स्वयं सोनकर, जय श्रीवास्तव, गीतेश साव, प्रीतम सिन्हा, पुनाराम साहू, पूरन सोनी, नमन बंजारे, प्रभात साहू, आयान शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


