धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 दिसंबर। ग्रामीण हल्बा समाज घठुला (सिहावा) द्वारा आयोजित सामाजिक सद्भावना व सामाजिक एकता अखण्डता एवं अपनी प्राचीन आदिम सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाये रखने हेतू 26 दिसम्बर को ग्रामीण हल्बा समाज सामाजिक भावना में एक ध्वज व एक प्रतीक चिन्ह के बैनर तले शक्ति दिवस का मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाल कर किया गया। दोपहर 12 बजे अतिथियों का स्वागत सत्कार कर सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ध्रुव कुमार कश्यप अध्यक्ष, ह. स.उ.ग. डोंगरीपारा सिहावा ने की।
विशिष्ठ अतिथि के रूप राजू सोम सरपंच ग्राम पंचायत घठुला, वासुदेव नाग अध्यक्ष, ग्रामीण हल्बा समाज घठुला, लखन लाल नाग सेवा निवृत शिक्षक घठुला, मोनू साहू उपसरपंच, ग्राम पंचायत घठुला, कविता पवार सदस्य, जनपद पंचायत नगरी, एवं विशेष अतिथि के रूप में वीडी कौशल सेवानिवृत शिक्षक घठुला, वेदराम साहू पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत घठुला, सोमनाथ कंवर अध्यक्ष, कंवर समाज घठुला,भंवर सिंह कश्यप सेवा निवृत शिक्षक,घनश्याम सोरी अध्यक्ष, पठारी समाज घठुला, सरिता ध्रुव पूर्व सरपंच घठुला, लतखोर पटेलअध्यक्ष, पटेल समाज घठुला, परमिला जलधर अध्यक्ष, म. प्र. ह. समाज घठुला, गोवर्धन यादव अध्यक्ष, सर्व यादव समाज नगरी, विरेन्द्र मिश्रा, जनक राम साहू अध्यक्ष, साहू समाज घठुला, खुशीराम नाग पंच, उपगढ़ डोंगरीपारा सिहावा, दुर्देशी राम अग्रवाणी पंच, उपगढ़ डोंगरीपारा सिहावा, नथेला कश्यप अध्यक्ष, 36 गढ़ समाज घठुला कमलेश सेन अध्यक्ष सेन समाज घठुला सहित सामाजिक जन शामिल हुए।


