धमतरी

सडक़ किनारे खड़े हाईवा से टकराई बाइक, 2 दोस्तों की मौत
27-Dec-2022 1:09 PM
सडक़ किनारे खड़े हाईवा से टकराई बाइक, 2 दोस्तों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 27 दिसंबर। 
नगरी स्टेट हाईवे पर देर-रात करीब 9 बजे सडक़ दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों मौत हो गई। यह हादसा सडक़ किनारे खड़ी हाईवा में बेकाबू बाइक के घुसने से हुई है। घटना के बाद बाइक खड़ी रही, जबकि सीट में चालक व पीछे बैठे युवक लटक गए और सिर फटने से सडक़ पर खून फैल गया।

नगरी पुलिस के मुताबिक यह हादसा नगरी से करीब 1 किमी पहले पेट्रोप पंप के करीब हुई। बाइक में 2 दोस्त नगरी से दुगली-धमतरी की ओर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे सडक़ किनारे खड़ी हाईवा से टकरा गए। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि बाइक का आधा हिस्सा हाईवा के अंदर घुस गया। ऋषभ मंडावी व अभय नाग बाइक के ऊपर ही एक के ऊपर गिरे। दोनों का सिर फटने से मौत हो गई। 

नगरी टीआई दिनेश कुमार कुर्रे ने बताया कि हादसा रफ्तार की वजह से हुई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखा गया है। 27 दिसंबर को पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। बाइक व हाईवा को पुलिस ने जब्त किया है। 

 


अन्य पोस्ट