धमतरी

सप्तऋषि ब्राह्मण समाज की बैठक
26-Dec-2022 8:39 PM
सप्तऋषि ब्राह्मण समाज की बैठक

नगरी, 26 दिसंबर। सप्तऋषि ब्राह्मण समाज नगरी सिहावा के तत्वाधान में गणेश मंदिर गढड़ोंगरी में बैठक किया गया जो कि वर्ष के अंतिम बिदाई के रूप में हर वर्ष ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में बैठक का आयोजन की जाती है। इस बैठक में सर्वप्रथम ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी व गणेश मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर बैठक की शुरुआत की गई, जिसमें विशेष रुप से समाज को एकत्रित करने के संबंध में जोर देते हुए युवा ब्राह्मण समाज को संगठित होने की बात कही गई साथ ही पूरे साल के समाज की गतिविधियों पर चर्चा की गई। वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को ब्राह्मण समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिसमें विशेष रूप से समाज के वरिष्ठ जन ललित शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज नगरी सिहावा श्री रवि दुबे जी, ब्रह्म केशव पाण्डेय, रेवा प्रसाद तिवारी, चंद्रहास दुबे, भोला शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा चंद्रकांत मिश्रा इंद्र प्रसाद पाण्डेय,नंद कुमार दीवान, शाश्वत शुक्ला, महेंद्र पाण्डेय, चंद्रकांत पाण्डेय, रवि शंकर दुबे, राकेश तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, गोदावरी मिश्रा, खिलेश्वर तिवारी, सुमन पाण्डेय, दुर्गा देवी दीवान आदि विप्रजन की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट