धमतरी
दो सटोरिये पकड़ाए
25-Dec-2022 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरूद, 25 दिसंबर। पुलिस ने दो पुराने सटोरियों से सट्टा पट्टी सहित डेढ़ हजार रुपए जब्त कर उन्हें प्रतिबंधित धारा के तहत गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले पुलिस कप्तान ने थानेदारों को बुलाकर संबंधित थाना क्षेत्र में असामाजिक, गतिविधियों व जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद टीआई प्रणाली वैध ने नगर एवं क्षेत्र में वर्षों से सट्टा खिला रहे मुख्य सटोरिये गेंदलाल सेन बानगर से 850 रुपए एवं मुन्ना पाल कुरुद से 710 रूपये एवं हजारों की सट्टा-पट्टी एवं पेन जब्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


