धमतरी

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में विधायक हुईं शामिल
24-Dec-2022 10:20 PM
कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में विधायक हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 24 दिसंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के तर्ज पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक में लगातार भारत जोड़ो पदयात्रा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी धु्रव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हो रहा है।

इसी तारतम्य में बुधवार को भारत जोड़ो पदयात्रा विधायक डॉ.धु्रव के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति एवं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बोकराबेड़ा हिर्रीडीही, डोहलापारा पहुंचा। जहां ग्रामवासियों का अपार समर्थन पदयात्रा को मिला।

पदयात्रा के दौरान विधायक द्वारा सभी ग्रामों में जन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की शिकायत एवं उनकी मांगों को सुना गया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर क्षेत्र एवं ग्रामवासियों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए निर्देशित किया।

पदयात्रा के दौरान विधायक द्वारा बोकराबेड़ में रंगमच, हिर्रीडीही में घोटुल  एवं डोहलापारा को रंगमंच की सौगात देकर भूमिपूजन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में लखन लाल धु्रव पीसीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, जनपद पंचायत सदस्य तारिका मरकाम आसकरण पटेल, राजेंद्र ठाकुर, सुरेश कोर्राम, कोमल सोरी, ग्राम पटेल, शंभू लाल, जोहन नेताम,  परदेसी राम मरकाम, कुमार सिंह नेताम, निर्जन नेताम, राजेश्वर नेताम, रोशन नेताम, चंद्रिका नेताम, सगारो बाई नेताम, कलाबाई मरकाम, रवि सूर्यवंशी, उपसरपंच नवल किशोर तिवारी, खेमलाल चतुर्वेदी, घुरऊ राम सूर्यवंशी, इंदुमती चतुर्वेदी, फुलेश्वरी मरकाम, दुर्गेश समुंद, वशिष्ठ बिसेन एवं सेवादल अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान एवं मीडिया प्रभारी महेंद्र पांडे उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट