धमतरी

बाल संरक्षण समिति की बैठक, पॉक्सो पीडि़त बालिकाओं की शिक्षा पर जोर
24-Dec-2022 6:36 PM
बाल संरक्षण समिति की बैठक, पॉक्सो पीडि़त बालिकाओं की शिक्षा पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 24 दिसंबर। पॉक्सो पीडि़त बालिका की शिक्षा को अनवरत जारी रखने समेत बाल विवाह रोकने के लिए बाल संरक्षण समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया गया।

शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत गठित जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस विभाग, समाज कल्याण, आदिम जाति विकास विभाग, श्रम, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। इसके अलावा तथा चाइल्ड लाइन से संबंधित एजेंडे पर रायशुमारी की गई।

अपर कलेक्टर ने पॉक्सो पीडि़त बालिका की शिक्षा अनवरत जारी रखने, बाल विवाह रोकने के लिए गांवों में मुनादी कराने के लिए कहा। बाल गृह में निवासरत बालक के लिए आवास का लाभ प्रदाय करने, नाबालिग किशोरों को व्यसन से दूर रखने तथा नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने, मानसिक दिव्यांग बालकों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा।


अन्य पोस्ट