धमतरी

कांग्रेस-भाजपा ने रैली निकाल दिखाई ताकत उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल
24-Dec-2022 2:30 PM
कांग्रेस-भाजपा ने रैली निकाल दिखाई ताकत  उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 दिसंबर।
धमतरी ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया के बाद सिंगल नाम होने के कारण 8 पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें श्यामतराई में मदन लाल साहू, अमृतबाई महार, पोटियाडीह में अंकालूराम ध्रुव, परेवाडीह में चंपालाल साहू, केंजा बाई कुम्हार शामिल हैं। 
परसतराई में हीरा बाई धनकर तथा डोमा में वार्ड क्रमांक-5 में पूर्णिमा साहू और वार्ड-12 में विजय साहू निर्विरोध पंच बनेंगे। इसकी घोषणा बाद में होगी। आमदी में किया शक्ति प्रदर्शन उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत आमदी में वार्ड क्रमांक 2 और 9 के पार्षदों की मृत्यु के बाद यह पद रिक्त हो गया था। यहां वार्ड -2 में भाजपा ने जागेश्वर ध्रुव, कांग्रेस ने अनीता ध्रुव को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह वार्ड -9 में भाजपा ने सुनीता साहू तथा कांग्रेस ने सतिया पाड़े को उम्मीदवार बनाया है। 

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा की राजनीति गरमा गई है। नामांकन के अंतिम दिन दोनों ही दलों के नेता आमदी में डटे रहे। यहां पार्षद पद के 2 रिक्त सीटों के लिए नामांकन भरने के लिए दोनों ही दलों ने रैली के रूप में शक्ति प्रदर्शन भी किया। 
2 पार्षद, 3 सरपंच और 29 पंचों के लिए उपचुनाव
 

जिले में 2 पार्षद, 3 सरपंच और 29 पंचों का चुनाव होना हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद धमतरी ब्लाक में सिंगल नाम होने के कारण 8 पंच निर्वाचित हो गए। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत तथा नगरीय निकाय का उप-चुनाव 9 जनवरी को होना है। दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किया गया। 24 दिसंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। 26 को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आबंटन होगा। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था, इसलिए कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने उप-चुनाव में जीत के लिए जोर शोर से रैली निकाल कर नामांकन दाखिल किया। 
 

इन्होंने किया नामांकन दाखिल 
धमतरी जनपद पंचायत के चुनाव शाखा के मुताबिक ग्राम पंचायत पोटियाडीह वार्ड-18 में अंकालूराम ध्रुव, लिमतरा-13 में ऋषि कुमार साहू, धर्मेन्द्र साहू, परेवाडीह-9 मेंचंपालाल साहू,सिवनीखुर्द-6 में केजाबाई कुम्हार, परसतराई-1 में हीराबाई धनकर, डोमा वार्ड क्रमांक-1 में महेश्वरी सतनामी, कीर्ति सतनामी, 2 में गंगा साहू, ईश्वरी साहू, 3 में राजेन्द्र साहू, धरमदास, 4 में कौशिल्या-कंवर आदि नामांकन दाखिल किया। 

 


अन्य पोस्ट