धमतरी

विधायक ने दी अधिवक्ता संघ को ग्रन्थालय की सौगात
23-Dec-2022 6:54 PM
विधायक ने दी अधिवक्ता संघ को ग्रन्थालय की सौगात

नगरी, 23 दिसंबर। तहसील नगरी अधिवक्ता संघ के द्वारा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के समक्ष विधि एवं कानून संबंधी पुस्तक लाइबेरी के संबंध में सौजन्य मुलाकात कर मांग की गई थी, जिस संबंध में विधायक द्वारा त्वरित करवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए थे।

जिस संबंध में नगरी अधिवक्ता संघ को सूचना प्राप्त हो गई है और जल्द ही बुक की प्रथम नगरी अधिवक्ता संघ को जारी हो गई है।

उक्त सौगात देने के लिए नगरी तहसील अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता कुशाल चंद जैन, तेज बहादुर अग्रवाल नगरी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चित्रभानु तेजस, सचिव दुष्यंत कौशल, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक जैन एवं समस्त अधिवक्ता नगरी तहसील अधिवक्ता संघ के द्वारा विधायका का आभार वयक्त किया गया।


अन्य पोस्ट