धमतरी

जिपं सभापति ने किया आहता निर्माण का भूमिपूजन
23-Dec-2022 4:27 PM
जिपं सभापति ने किया आहता निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 23 दिसंबर।
जिला पंचायत धमतरी के 15वें वित्त आयोग मद से ग्राम सिंधौरीखुर्द में जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने प्राथमिक पाठशाला में आहता निर्माण का भूमिपूजन किया।
ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमजनता से अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में भूपेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय, गोधन न्याय, युवा मितान क्लब, सुराजी गांव, कौशल्या मातृत्व सहायता, दाई दीदी क्लीनिक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना और राम वन गमन पर्यटन परिपथ सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में त्रिवेणी साहू, भारत साहू, दुलार साहू, भुवन यादव, भागवत साहू, दयाराम साहू, कोमल, फगन सिंह, प्रेमलाल, गिरिजा, मोहनी, अनुसुइया, जागेश्वरी बाई आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट