धमतरी

गौठान में मनाया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस
22-Dec-2022 7:29 PM
गौठान में मनाया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

नगरी, 22 दिसंबर। शासन के निर्देशानुसार वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के ग्राम खड़ादाह डोकाल में 17 दिसंबर को सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत डोकाल के ग्राम खडादाह के गौठान में किया गया। गौरव दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संदेश को उपस्थितजनों के द्वारा सुना गया। ग्राम पंचायत के सरपंच देवचंद उईके जनप्रतिनिधियों, स्वसहायता समूह की महिलाओं, ग्रामवासियों के साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट