धमतरी

विकासखंड स्तरीय टीचर्स गैप एनालेसिस समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण
22-Dec-2022 7:29 PM
विकासखंड स्तरीय टीचर्स गैप एनालेसिस समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण

नगरी, 22 दिसंबर। वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में समावेशी शिक्षा अंतर्गत विकासखंड स्तरीय टीचर्स गैप एनालेसिस समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण दो दिवसीय कार्यशाला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में 21 दिसंबर को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला में समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए शाला में समावेशी वातावरण निर्मित करने एवं शाला से बाहर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोडऩे हेतु शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। टीचर्स गैप एनालेसिस समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता विकास में बेहतर क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दी गयी।


अन्य पोस्ट