धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,22 दिसंबर। शहीद वीरनारायण सिंह एवं शहीद गैंदसिंह नायक कप 2022 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आदिवासी नवयुवक मंडल नगरी द्वारा 10 दिवसीय क्रिकेट मैच महिला एवं पुरुष दोनों का आयोजन किया गया, जिसके समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीएस एल्मा कलेक्टर धमतरी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश देव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तह नगरी ने की। विशेष अतिथि के रूप में रूपेन्द्र नागरची प्रदेश उपाध्यक्ष, जीवराखन मरई जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी धमतरी प्रमोद कुंजाम युवा जिलाध्यक्ष, राम प्रसाद मरकाम अध्यक्ष गोड़वाना समाज, छेदप्रसाद कौशिल अध्यक्ष ध्रुव समाज, कुंदन सिंह साक्षी संरक्षक, शशि ध्रुव संरक्षक, सुरेश ध्रुव अध्यक्ष, नेमीचंद देव, हरख मंडावी, स्कन्द ध्रुव, अरविन्द नेताम, सुरेश चिंडा, शेष सोम, रूपनारायण साहू, गिरवर सोम,एवम आयोजक समिति चंद्रहास मरकाम अध्यक्ष, संत नेताम उपाध्यक्ष, सुनील सोम, नरसिंह मरकाम कोषाध्यक्ष, विक्रांत देव समस्त आदिवासी युवा मंडल के सदस्यगण एवं दर्शकगण उपस्थित रहे।


