धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 22 दिसंबर। सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव एवं जिला अध्यक्ष युवा प्रमोद कुंजाम की अध्यक्षता में सर्व आदिवासी समाज पंचायत बिरगुड़ी में बैठक रखा गया था। जिसमें ग्राम बिरगुड़ी, खुटार,हर्रा पारा कि आदिवासी समाज शामिल हुए। उमेश देव ने संगठन की गतिविधियों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज को संगठित करना संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता, शिक्षा व स्वाभिमान की अलख जगाना है।
समाज हित को सर्वोपरि मानने पर बल दिया। रूढि़ जन्य परंपरा से नए पदाधिकारियों का मनोनयन की प्रक्रिया किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष नरोत्तम नेताम, उपाध्यक्ष भोजराम नाग, सचिव ईश्वर कुंजाम, महिला प्रभाग अध्यक्ष मोहनी नाग, उपाध्यक्ष कनेश्वरी मरकाम, सचिव चमेली देव, युवा प्रभाग अध्यक्ष कार्तिक सोम बनाए गए। इस मौके पर उपाध्यक्ष हलधर शार्दूल,युवा अध्यक्ष संत नेताम,उपाध्यक्ष दीपेश नाग, जितेंद्र कुंजाम अध्यक्ष गोंड़ समाज, हरि समुंद संरक्षक हल्बा समाज, अश्विनी देव, दशरीबाई कुंजाम जनपत सदश्य, अनिता मरकाम सरपंच बिरगुड़ी, गोवर्धन ध्रुव, सतीश नेताम आदि उपस्थित रहे।


