धमतरी
भाजपा महिला मोर्चा मगरलोड मंडल अध्यक्ष बनीं उर्वशी
20-Dec-2022 10:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी,20 दिसंबर। भाजपा मंडल मगरलोड में ठाकुर शशि पवार ने मंडल अध्यक्ष विजय यदु, मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा एवं भाजपा मगरलोड मंडल के समस्त वरिष्ठों के अनुशंसा पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के लिए उर्वशी साहू को मनोनीत किया। इस दौरान भाजपा के सभी वरिष्ठ उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री भाजपा किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उर्वशी साहू का पुष्पा हार एवं गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


