धमतरी
भाजपाइयों ने सांसद मंडावी से की मुलाकात
19-Dec-2022 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 दिसंबर। कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग मंडल प्रवास के दौरान नगरी वन विश्राम गृह में रूक कर कार्यकर्ताओं से भेंट कर चर्चा किए। इस दौरान पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, कमल डागा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम,मंडल के महामंत्री राम गोपाल साहू सहित बनरौद से आए मानस समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
मानस समिति के सदस्यों ने उन्हें 25 दिसंबर को मानस सम्मेलन के समापन में आने हेतु आमंत्रण दिया। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने 25 दिसंबर को बनरौद आने के लिए आश्वस्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


