धमतरी
पाक के विदेश मंत्री का भाजपाइयों ने जलाया पुतला
18-Dec-2022 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 दिसंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को भाजपाइयों ने गांधी मैदान में पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शशि पवार, कविन्द्र जैन, बिथिका विश्वास, विजय साहू, विजय मोटवानी, राजेंद्र शर्मा, अखिलेश सोनकर, अमित अग्रवाल, नम्रता पवार, संतोष तेजवानी, गोविंद ढिल्लों, प्रकाश शर्मा, अर्जुन घाटगे, महावीर चोपड़ा, सुधीर गांधी, कीर्तन मीनपाल, आकाश पांडे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


