धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 दिसंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी की अगुवाई में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव के नेतृत्व में पदयात्रा ग्राम पंचायत देवपुर के आश्रित ग्राम बिरनपुर से प्रारंभ होकर बोध सेमरा एवं देवपुर पहुंचा, जहां ग्राम के गणमान्य नागरिक माताएं एवं युवा साथियों में पदयात्रा को लेकर विशेष जोश एवं उल्लास दिखाई दे रहा था।
पदयात्रा में ग्रामों में चौपाल लगाकर विधायक द्वारा सभी ग्रामवासियों को समस्याओं से अवगत कराने जानकारी कही गई, जिस पर ग्राम वासियों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष उपस्थितजनों द्वारा जिनमें माताएं बढ़-चढक़र हिस्सा लिए बारी-बारी से सभी की समस्याओं से अवगत हुई एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का समाधान त्वरित करने निर्देश दिए।
पदयात्रा के दौरान एक ऐसा गांव जिस गांव में अभी तक किसी भी विधायक का आगमन उस गांव में नहीं हुआ था जहां उक्त बातों की जानकारी ग्रामवासियों द्वारा मंच में आभार प्रदर्शन के दौरान कहा गया एवं ग्रामवासियों में खुशी दिखाई दे रही थी। विधायक को अपने बीच पाकर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल दिखाई दे रहा था, जिस गांव में आज तक कोई विधायक नहीं पहुंचा था उस गांव में विधायक द्वारा ग्रामवासियों की विशेष मांग पर सर्वप्रथम विकास की शुरुआत देवपुर पंचायत के आश्रित गांव बोध सेमरा की शीतला मंदिर में देवगुड़ी से प्रारंभ करने की बात कही।
उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूषण साहू, रूद्र प्रताप नाग, राम भरोसा साहू, अंजोर सिंह निषाद, नरेश छेदैहा, टिकेश्वर धु्रव, जितेंद्र धु्रव, जियाउद्दीन रिजवी, वीरेंद्र निर्मलकर, महेंद्र धनुसेवक विमला मरकाम सविता सोन मीना बंजारे अनसुईया साहू उपस्थित थेे।
कार्यक्रम को अंजोर निषाद, भानेन्द्र सुरेशा कृष्ण कुमार द्वारा भी संबोधित किया गया। आभार प्रदर्शन आरती धु्रव सरपंच ग्राम पंचायत देवपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष द्वारा किया गया।


