धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,14 दिसंबर। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुडरापारा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गढिय़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव शामिल हुए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र से आए नर्तक दलों के द्वारा मनोरंजन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, यह महोत्सव विगत 3 वर्षों से मढ़ाई मेला के रूप में मनाया जा रहा था, जिसे गढिय़ा महोत्सव के रूप दिया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं द्वारा इसे शासकीय स्वरूप में मनाए जाने के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान कराने बाबत विधायक से निवेदन किया जिस पर विधायक द्वारा इस महोत्सव को गढिय़ा महोत्सव के रूप में शासन से अनुमति दिलाने हेतु पहल करने की बात कही।
विधायक डॉ. धु्रव ने उपस्थित जन समुदाय को गढिय़ा महोत्सव की बधाई दिए एवं आने वाले वर्षों में वृहद रूप से मनाए जाने हेतु सुझाव दिए। विधायक ने सामाजिकजनों को कहा कि अपनी संस्कृति एवं परम्परा को जीवित रखने हेतु ऐसे आयोजन करना जरूरी है। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के परम्परा रीति रिवाज को जीवित कर रहे है। आज गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे खेल जो आज के युवा पीढ़ी भूल गए थे, उसे पुन: जीवित कर प्रतियोगिता के रूप में आयोजन कर संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच घांसीराम नेताम गुहान्नाला एवं विशेष अतिथि के रूप में लखन लाल धु्रव सदस्य पीसीसी, मनोज साक्षी जिपं सदस्य, बंसीलाल सोरी, कीर्ति मरकाम, रामकुंवर, तुलसी राम मंडावी, शिव प्रसाद नेताम, गणेश्वरी नेताम, उतरा मरकाम, सोपसिंग मंडावी अध्यक्ष गोंडवाना विकास सेवा समिति उपस्थित थे।


