धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 दिसंबर। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर धमतरी ने छत्तीसगढ़ चैंपियन ऑफ चैंपियन रनर अप का खिताब जीता है।
कोच देवेंद्र यादव ने बताया कि गत दिनों रायपुर में हुए राज्य स्तरीय ओपन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में धमतरी के विभिन्न खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें उज्जवल साहू ने गोल्ड मेडल, रागिनी साहू ने गोल्ड मेडल, देवकी गोल्ड मेडल, तुलसी श्रीवास्तव ने गोल्ड मेडल, पलक सोनी ने गोल्ड मेडल, रितेश साहू ने गोल्ड मेडल, मनीषा ध्रुव ने गोल्ड मेडल, प्राची देवांगन ने सिल्वर मेडल, वर्षा निर्मलकर ने सिल्वर मेडल, सुष्मिता साहू ने ब्रॉन्ज मेडल, युक्ति सिन्हा ने ब्रॉन्ज मेडल, वेंकटेश्वर साहू ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
खिलेंद्र, चंद्र प्रकाश कौशिक, मनमोहन नाग, टिकेंद्र कौशल का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सबसे खुशी की बात यह रही की वजह से उन्हें पिछली बार की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ स्ट्रांग गर्ल का खिताब अपने नाम की है। साथ ही पुरस्कार में उन्हें एक बाइसिकल प्राप्त हुआ है।
खिलाडिय़ों का कहना है कि हम उन्हें उचित समान संसाधन मिले तो इंटरनेशनल में धमतरी का छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकते हैं, किंतु संसाधनों के अभाव में भी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विजयी खिलाड़ी धमतरी के पीजी कॉलेज धमतरी एवं नवीन कन्या मेघा वाले कॉलेज धमतरी एवं धमतरी के विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं हैं और इनमें से कई खिलाड़ी यूनिवर्सिटी गेम्स में नेशनल एवं स्कूल गेम्स में अपना प्रदर्शन करेंगे।


