धमतरी
सिहावा विधायक ने दिव्यांग को दी ट्रायसिकल
13-Dec-2022 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी,13 दिसंबर। जनपद पंचायत नगरी के प्रांगण में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव द्वारा हितग्राही जयश्री बाई पति नंदू राम सतनामी ग्राम छिपली को ट्रायसिकल प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गीता रायस्त, मुकापा अ जनपद पंचायत एल एन पटेल, एसडीओपी मयंक रणसिंग, आनंद साहू, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, एल्डरमेन नरेश छैदेहा, पार्षद जितेंद्र ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेसी माखन भरेवा उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


