धमतरी

जिले में 5.33 लाख लोगों का सर्वे, टीबी के 1365 संभावितों में मिले 15 मरीज
13-Dec-2022 4:01 PM
जिले में 5.33 लाख लोगों का सर्वे, टीबी के 1365 संभावितों में मिले 15 मरीज

धमतरी, 13 दिसंबर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 1 से 21 दिसंबर तक सघन टीबी कुष्ठ जांच खोज अभियान चला रहा है। इस अभियान में 12 दिन में ही 5 लाख 33 हजार 936 लोगों का सर्वे कर जांच किया गया। इसमें टीबी के संभावित 1365 मरीजों में से 15 कंफर्म हुए। कुष्ठ के संभावित 684 में से 11 कंफर्म मरीज मिले हैं।

सीएमएचओ डॉ. एसके मंडल ने बताया कि धमतरी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र गुजरा, कुरूद, मगरलोड, नगरी में अभियान जारी है। मितानिन और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की खोज कर रही है। मरीजों को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्रों में निशुल्क इलाज के लिए भेजा जा रहा है। कोटवार के जरिए मुनादी कर लोगों को अभियान के संबंध में जागरूक किया गया है। स्कूल, समूह बैठक, पंचायत प्रतिनिधियों के जरिए टीबी और कुष्ठ रोग के विषय पर लोगों को जानकारी दी जा रही है।
 


अन्य पोस्ट