धमतरी

बेलरगांव में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा, सिहावा विधायक हुईं शामिल
13-Dec-2022 3:49 PM
बेलरगांव में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा, सिहावा विधायक हुईं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 दिसंबर।
भारत जोड़ो पदयात्रा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंच रही है। इसी कड़ी में बेलरगांव ब्लॉक के ग्राम रतावा में भारत माता व वीर पुरुषों की तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर पदयात्रा की शुरुआत की गई।
इसमें समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, मनोज साक्षी जिला पंचायत सदस्य, उमेश देव अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी, कैलाश जैन पूर्व सचिव व्यापारी प्रकोष्ठ, सरपंच गिरिजा देवी देव, जनपद सदस्य कुशल नेताम, ईश्वर पटेल, तारिका मरकाम, कविता पवार, सरपंच संघ के अध्यक्ष राजू सोम,शोभा राम मरकाम, वेद राम साहू, महेंद्र पाण्डेय, राजेंद्र ठाकुर, असकरण पटेल, दुर्गेश कस्यप, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष विमला मरकाम , तामेश्वरी मरकाम, हरी लाल सुमन, हरिलाल समुंद्र, गोवर्धन ध्रुव, भुवन कश्यप, सोनाराम नेताम, सुनाराम मरकाम, बल्लू पटेल एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण माताएं कमार समाज के मुखिया एवं वरिष्ठ जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पदयात्रा के दौरान विधायक व कार्यकर्ताओं ने गांव के घर-घर जाकर ग्रामीणों को भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया साथ ही विधायक ने ग्राम पंचायत रतावा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध व ग्रामीण जनों का उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने की बात कही।

विधायक महोदय ने बिरनासिल्ली के कमार बस्ती में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के समक्ष कमार भाइयों का हालचाल जाना साथ ही उन्होंने बताया कि बस्ती में सौर ऊर्जा से संचालित हैंडपंप खराब होने की बात कही व मोहल्ला में कमार बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने की मांग की गई।

ग्राम की समस्याओं से अवगत करा कर गांव वालों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित करते हुए पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल व्यवस्था करने की बात कही साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया एवं राहुलजी की पदयात्रा भारत जोड़ो पदयात्रा के संबंध में विस्तारपूर्वक उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों को मंच के माध्यम से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी द्वारा भी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में राहुल गांधी की पदयात्रा की जानकारी एवं छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष अय्यूब खान द्वारा किया गया ।


अन्य पोस्ट