धमतरी

14 को भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक
13-Dec-2022 3:07 PM
14 को भाजपा मंडल मगरलोड की बैठक

नगरी,13 दिसंबर। भाजपा मंडल मगरलोड की  बैठक 14 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कुल्हाड़ीकोट में भाजपा कार्यकर्ता मनीष कश्यप के निवास में रखी गई है। जिसमें भाजपा के जिला के अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, भाजपा जिला मंत्री और मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, महिला मोर्चा के जिला के महामंत्री एवं मगरलोड प्रभारी हेमलता यादव उपस्थित रहेंगी।भाजपा प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य, जिला, मंडल के पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भूत अध्यक्ष से लेकर समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं भाजपा के समस्त जनपद सदस्य एवं सरपंच नगर पंचायत के पार्षद को उपस्थित होने की अपील भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु महामंत्री रामायण सिन्हा एवं यवन साहू की है।
 


अन्य पोस्ट